
निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संकुल द्वारा दिसम्बर 2023 तक अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जनपदों में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल का गठन किया गया है।
निपुण भारत मिशन के तहत सभी जनपदों में 01-15 जुलाई 2023 के बीच जनपद स्तर पर निर्धारित एजेंडा के अनुसार शिक्षक संकुल कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षक संकुल जनपदीय कार्यशाला के बाद 10 दिनों के अंदर कार्यशाला का उपभोग प्रमाण पत्र राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।