The Teacher's News

रायबरेली,विकास खंड सरेनी में एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय चक्र का शुभारंभ

विकास खंड सरेनी में एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय चक्र का शुभारंभ

सरेनी (रायबरेली)। विकास खंड सरेनी में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) के अंतर्गत तृतीय चक्र के प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण दो हाल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक हाल में 50-50 प्रतिभागियों सहित कुल 100 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।

हाल संख्या-1 में प्रशिक्षण का संचालन डा. यज्ञदत्त शुक्ल (केआरपी), नवनीत कुमार शुक्ल (एआरपी) एवं तकनीकी सहायक सूरज सिंह द्वारा किया गया। वहीं हाल संख्या-2 में आनंद प्रकाश तिवारी, श्रीप्रकाश द्विवेदी एवं तकनीकी सहायक गुफरान खान ने संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय प्रशिक्षण प्रभारी विमल किशोर विक्रम के निर्देशन तथा खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों में भाषा एवं गणित के आधारभूत कौशल विकसित करने, दक्षता आधारित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण सत्र में एफएलएन प्रशिक्षण का परिचय, 10 प्वाइंट टूलकिट का उपयोग, कैच-अप कार्यक्रम, वीणा पुस्तक सहित विभिन्न शैक्षिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संदर्भदाताओं ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से विषय की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने भी अपने अनुभव एवं विचार साझा किए तथा प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में सहभागिता की।

खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संदर्भदाताओं की प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रतिभागी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं गतिविधियों का विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, ताकि बच्चों के आधारभूत भाषा एवं गणितीय कौशल को और मजबूत किया जा सके।



Leave a Reply

Scroll to Top