The Teacher's News

एफएलएन प्रशिक्षण के द्वितीय एवं तृतीय बैच का शुभारम्भ, वीसी से हुआ औचक निरीक्षण


सरेनी (रायबरेली)। विकास खण्ड सरेनी में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) के अंतर्गत द्वितीय एवं तृतीय बैच का प्रशिक्षण शनिवार से प्रारम्भ हो गया। प्रशिक्षण में दो हालों में कुल 100 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण कक्ष में 50-50 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। हाल संख्या-1 में प्रशिक्षण का संचालन डा. यज्ञदत्त शुक्ल (केआरपी), नवनीत कुमार शुक्ल (एआरपी) तथा तकनीकी सहायक सूरज सिंह द्वारा किया गया। वहीं हाल संख्या-2 में आनंद प्रकाश तिवारी, श्रीप्रकाश द्विवेदी एवं तकनीकी सहायक गुफरान खान ने प्रशिक्षण का संचालन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय प्रशिक्षण प्रभारी विमल किशोर विक्रम के निर्देशन एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी तरूण कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं निपुण भारत मिशन के अनुरूप भाषा एवं गणित के आधारभूत अधिगम, दक्षता-आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सायं 4:40 बजे जनपदीय टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रशिक्षण कक्षों में प्रशिक्षण व्यवस्थित, अनुशासित एवं सहभागितापूर्ण पाया गया। इस अवसर पर एसआरजी राजवंत जी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संदर्भदाताओं की प्रस्तुति एवं प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए प्रशिक्षण दल की प्रशंसा की तथा प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।



Leave a Reply

Scroll to Top