The Teacher's News

शिक्षकों के समायोजन मामले में 2 फरवरी तक रोक

शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से किये गए प्रयास से माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा कल दिनाँक 21-01-2026 को मुकेश कुमार एंड 15 अदर्स और आज दिनाँक 22-01-2026 को अनन्त राम एंड 86 अदर्स के समायोजन पर 02 फरवरी 2026 तक के लिए स्थगन आदेश पारित

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

जनपद बहराइच में 3.0 के अंतर्गत हुए शिक्षक समायोजन/स्थानांतरण में विसंगतियों के चलते जनपद बहराइच के शिक्षकों ने व्यक्तिगत रूप से माननीय उच्च न्यायालय गकी शरण ली कल दिनाँक 21-01-2026 को मुकेश कुमार एंड 15 अदर्स  और आज जनपद बहराइच के मुख्य याची अनन्त राम एंड अदर्स 86 याची शिक्षक/ शिक्षिकाओं के स्थानांतरण/ समायोजन पर माननीय उच्च न्यायालय (लखनऊ बेंच) ने बहराइच की याचिका को रिट संख्या 274 रीना पाल एंड 28 अदर्स के साथ कनेक्ट कर दिया है एवं दिनांक 02/02/2026 तक के लिए स्थानांतरण / समायोजन पर याची लाभ देते हुए स्थगन आदेश पारित किया गया है।

 

पूर्ण विश्वास है कि शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से किये गए प्रयास से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों को न्याय मिलेगा और अनियमित समायोजन निरस्त होगा।


साभार

सग़ीर अन्सारी-जिला कोषाध्यक्ष

  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ-बहराइच



Leave a Reply

Scroll to Top