The Teacher's News

वेतन आयोग एवं पेंशन की मांगों को लेकर AINPSEF प्रतिनिधिमंडल की वार्ता संपन्न

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से AINPSEF प्रतिनिधिमंडल की वार्ता संपन्न


ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन AINPSEF उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं  उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी जी से लखनऊ में मुलाकात की। सर्वप्रथम प्रतिनिधिमंडल ने नवीन दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन AINPSEF उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने उनको अवगत कराया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल जी के नेतृत्व में गत 7 नवंबर एवं 11 नवंबर को आपसे मुलाकात संपन्न हुई थी जिसमें संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली एवं 8 वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा की थी। 


उसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए आदरणीय पंकज चौधरी जी से आग्रह किया गया है कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संगठन वित्त मंत्रालय के साथ आपके मार्गदर्शन में एक  बैठक करते हुए पेंशन बहाली पर विस्तृत रिजॉल्यूशन के साथ वार्ता करने की अपेक्षा करता है जिस पर वित्त राज्य मंत्री महोदय ने दिल्ली पहुंचकर विस्तृत वार्ता करने हेतु पुनः आश्वस्त किया है। जल्द ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन AINPSEF राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल के नेतृत्व में पेंशन बहाली विषय पर वित्त मंत्रालय के साथ निर्णायक बैठक करेगा। 8 वें वेतन आयोग की आगामी बैठकों में भी आपको संगठन की भूमिका दिखाई देगी। आप सभी साथीगण संगठन पर विश्वास बनाए रखें। 

आज की वार्ता संयोजन प्रदीप सिंह सरल जी प्रदेश संयोजक AINPSEF के नेतृत्व में किया गया है। वार्ता में AINPSEF के प्रदेश महासचिव नीरज पटेल जी उपस्थित रहे।


साभार:

अंकुर त्रिपाठी विमुक्त 

राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारत 



Leave a Reply

Scroll to Top