The Teacher's News

Day Special 12th november इतिहास में आज घटित प्रमुख घटनाएँ

घटनाएँ

1781 - अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर क़ब्ज़ा किया।

1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।

1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।

1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुअात इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

1967 - इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।

1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।

1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।

2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के अतुल्य भारत अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1966 - राजीव संधू - महावीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

1943 - बी. एन. सुरेश - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।

1896 - सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी

1940 - अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।

1934 - दिलीप महलानबीस - भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ थे, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।

1915 - अख़्तरुल ईमान - उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।

12 नवंबर को हुए निधन

1946 - मदनमोहन मालवीय - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।

1986 - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा - भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।

2012 - लल्लन प्रसाद व्यास - भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

2018 - अनंत कुमार - बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद थे।

2020 - आसिफ़ बसरा - भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार थे।

12 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)



Leave a Reply

Scroll to Top