The Teacher's News

Day Special 27th september इतिहास में आज घटित प्रमुख घटनाएँ

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1290 - चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

1760 - मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।

1821 - मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।

1825 - इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।

1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1958 - मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।

1961 - सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।

1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।

1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।

1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।

1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।

1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।

2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।

2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।

2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।

2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।

2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।

2009 - भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।

27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1848 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।

1871 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।

1932 - यश चोपड़ा - भारतीय निर्देशक।

1953 - माता अमृतानंदमयी - भारतीय, धार्मिक नेता।

1981 - लक्ष्मीपति बाला जी - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

27 सितंबर को हुए निधन

2020 - जसवंत सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता थे।

2015 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।

1590 - पोप अर्बन सप्तम - सबसे कम समय तक पोप रहे।

1833 - राजा राममोहन राय - समाज सुधारक।

1968 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।

1972 - रंगनाथन, एस. आर. - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।

2001 - कोटला विजय भास्कर रेड्डी - आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व 9वें मुख्यमंत्री थे।

2004 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।

2008 - महेन्द्र कपूर - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।

1933 - कामिनी राय - प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।

27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व पर्यटन दिवस




Leave a Reply

Scroll to Top