The Teacher's News

Day Special 4th august इतिहास में आज घटित प्रमुख घटनाएँ


1914 - इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1997 - मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1999 - चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।

2001 - रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।

2004 - नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

2007 - मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

2008 - सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

4 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1971 - महेन्द्र भट्ट - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1961 - बराक ओबामा- अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति रहे हैं।

1950 - एन. रंगास्वामी - तीन बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे हैं।

1931 - नरेन तमहाने, भारतीय क्रिकेटर

1929 - किशोर कुमार, भारतीय गायक और अभिनेता

1924 - इन्दु प्रकाश पाण्डेय, साहित्यकार।

1906 - यशवंत सिंह परमार - भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।

1845 - फ़िरोजशाह मेहता - भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।

1730 - सदाशिवराव भाऊ - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।

1522 ई. - राणा उदयसिंह - मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।

4 अगस्त को हुए निधन

2020 - इब्राहिम अल्काज़ी - भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे।

2006 - नंदिनी सत्पथी - उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।

1981 - परशुराम मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और शिक्षाविद थे।

1937 - काशी प्रसाद जायसवाल - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।

4 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)




Leave a Reply

Scroll to Top