The Teacher's News

Day Special 1st august इतिहास में आज घटित प्रमुख घटनाएँ


1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।

1995 - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

2000 - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

2004 - श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया।

             सनत जयसूर्या मैन आफ़ द सिरीज बने।

2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।

2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

2008 - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1993 - रोहित टोकस - भारतीय मुक्केबाज़ हैं।

1957 - रामवीर उपाध्याय - उत्तर प्रदेश की राजनीति में ख़ास स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।

1955 - अरुण लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।

1949 - बची सिंह रावत - उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनीतिज्ञ थे।

1944 - दामोदर माऊज़ो - गोवा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक व निबंधकार हैं।

1939 - गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार।

1932 - मीना कुमारी, फ़िल्म अभिनेत्री

1924 - फ्रैंक वोरेल, वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर

1924 - शाह अब्दुल्ला - सऊदी अरब के राजा।

1913 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक

1910 - मुहम्मद निसार, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

1899 - कमला नेहरू - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी

1882 - पुरुषोत्तम दास टंडन - स्वतंत्रता सेनानी

1869 - हरकोर्ट बटलर - उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।

1 अगस्त को हुए निधन

2020 - अमर सिंह (राजनेता) - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।

2018 - भीष्म नारायण सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।

2008 - हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता।

2001 - बेगम ऐज़ाज़ रसूल - भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य थीं।

2000 - अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

1999 - नीरद चन्द्र चौधरी - भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।

1969 - कांठे महाराज - भारत के प्रसिद्ध तबला वादकों में से एक थे।

1920 - बाल गंगाधर तिलक, विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता

1913 - देवकीनन्दन खत्री - हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।

1863 - ज़िन्दाँ रानी - सरदार मन्ना सिंह औलख जाट की पुत्री थी। पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।

1591 - उर्फ़ी शीराजी - मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।

1 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)




Leave a Reply

Scroll to Top