The Teacher's News

Day Special 29th July इतिहास में आज घटित प्रमुख घटनाएँ

 घटनाएँ

1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1960 - उत्पल कुमार सिंह - लोकसभा के महासचिव हैं।

1931 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।

1922 - बाबासाहेब पुरंदरे - मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।

1905 - डैग हैमरस्क्जोंल्ड - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

1904 - जे. आर. डी. टाटा - आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

1894 - एडौर्ड गौबर्ट - पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

29 जुलाई को हुए निधन

2015 - वसुंधरा कोमकली - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।

1891 - ईश्वर चन्द्र विद्यासागर - प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।

1996 - अरुणा आसफ़ अली - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।

2001 - एडवर्ड गिरेक - पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।

2003 - जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता

2009 - महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी

2017 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री

1890 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

29 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व बाघ दिवस




Leave a Reply

Scroll to Top