The Teacher's News

Day Special 8th July इतिहास में आज घटित प्रमुख घटनाएँ

 घटनाएँ

1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।

1858 - ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।

1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।

1975 - में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।

1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।

2002 - दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।

2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।

2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।

2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।

2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।

8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1991 - अनीता कुंडू - भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही हैं।

1980 - चेतन आनंद - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाडी हैं।

1972 - सौरव गांगुली - भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान।

1958 - नीतू सिंह - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।

1949 - गेगोंग अपांग - अरुणाचल प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

1949 - वाई. एस. राजशेखर रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे।

1946 - गिरिजा व्यास - राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।

1939 - गंगा प्रसाद - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1937 - गिरिराज किशोर - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।

1914 - ज्योति बसु - भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री।

1912 - बनारसी दास - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

1909 - विष्णु डे - ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।

1898 - पी. एस. कुमारस्वामी राजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

8 जुलाई को हुए निधन

2021 - वीरभद्र सिंह - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

2020 - जगदीप - भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता थे।

2018 - एम. एम. जेकब - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

2007 - चन्द्रशेखर सिंह - भारत के 11वें प्रधानमंत्री।

2003 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।



Leave a Reply

Scroll to Top