The Teacher's News

Day Special 2nd July इतिहास में आज घटित प्रमुख घटनाएँ

 घटनाएँ

2012- स्पेन ने इटली को4-0 से हराकर यूरो कप फुटबॉल 2012 जीत लिया और लगातार तीन बड़े खिताब जीतने वाला पहला देश बना

१३०६ - अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।

१६९८ - थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।

१७५७ - बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।

१७७७ - अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति ​हुई।

१७८१ - मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

१८६२ - कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

१८९७ - इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।

१९११ - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोलंबिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों को समाप्त करके वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया।

१९१६ - भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।

१९४० - क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।

१९६२ - पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।

१९६६ - फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

१९७२ - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।

१९७६ - वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।

१९८३ - स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।

१९८५ - आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

१९९० - सऊदी अरब में मक्का-मदीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।

२००१ - फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।

२००२ - स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।

२००४ - छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

२०२० - वियतनाम में दुनिया के पहले सोने के होटल की ओपनिंग हुई।

२०२० - भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है।

       इस ट्रेन का नाम शेषनाग दिया गया।

जन्म

१९२१ - अशोक घोष - भारतीय बंगाली राजनेता और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता।

१९४८ - आलोक धन्वा - प्रसिद्ध जनकवि।

१९५८ - पवन मल्होत्रा - हिन्दी फ़िल्मों व टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता।

१९८१ - अनुपमा वर्मा - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

१९६८ - गौतमी तडिमल्ला - हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।

निधन

१८४३ - होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस।

१९३४ - असित भट्टाचार्य - भारत के महान क्रांतिकारियों।

१९५० - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।



Leave a Reply

Scroll to Top